25 दिसंबर 2012 - 20:30

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाऊद्दीन बुरूजर्दी ने कहा है कि यदि भविष्य में गुट पांच धन एक ने वार्ता में सकारात्मक और गंभीर क़दम नहीं उठाया तो उनको वार्ता से कोई परिणाम प्राप्त नहीं होगा........

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाऊद्दीन बुरूजर्दी ने कहा है कि यदि भविष्य में गुट पांच धन एक ने वार्ता में सकारात्मक और गंभीर क़दम नहीं उठाया तो उनको वार्ता से कोई परिणाम प्राप्त नहीं होगा। अलाऊद्दीन बुरूजर्दी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान के साथ गुट पांच धन एक की अगली वारता के लिए सबसे पहले आवश्यक यह है कि प्रतिबंध उठाए जाएं और यदि इस प्रकार की कार्यवाही की जाए तो समझौते के निकट पहुंचा जा सकता है। श्री अलाऊद्दीन बुरूजर्दी ने आशा व्यक्त की है कि गुट पांच धन एक के सदस्य देश पिछले चरणों की वार्ताओं के अनुभवों को आधार बनाएं, यदि उनका व्यवहार एकपक्षीय और सकारात्मक नहीं रहा तो वह कोई परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने जान कैरी को अमरीका का विदेशमंत्री बनाए जाने के बारे में कहा कि हमें आशा है कि जान कैरी ईरान को वास्तविकता पर आधारि दृष्टि से देखेंगे। ........... 166